छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में एल्बेंडाजोल टेबलेट दी गई।

Events News Notices NSS

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ सुषमा चमोली की अध्यक्षता में एनएसएस के बैनर तले छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में एल्बेंडाजोल टेबलेट दी गई।

एनएसएस संयोजक सुश्री अनुपा फोनिया एवं सह संयोजक श्री अरविंद सिंह राणा ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया; इसके साथ ही उन्होंने सभी को संतुलित आहार का सेवन करने के लिए भी जागरूक किया।

जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार रावत ने बताया की पेट में कृमि होने के कई तरह के समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक रहना चाहिए।

अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया के शिकार से बच सकते हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक बच्चों को गोली खिलानी जरूरी है।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।