छात्र संघ चुनाव 2026-27 में नामांकन ।

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के लिए प्रत्याशियों ने कराया नामांकनश्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय चन्द्रबदनी परिसर (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में परिसर निदेशक डॉ. महंथ मौर्य की अध्यक्षता में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 की नामांकन प्रक्रिया 24/09/2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी श्री अरविंद सिंह राणा की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया।जारी नामांकन सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए बी ए तृतीय सेम की छात्रा समीक्षा, सचिव पद के लिए बी ए तृतीय सेम की छात्रा सलोनी, सह-सचिव पद के लिए बी ए प्रथम सेम की छात्रा अनामिका थपलियाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए बी ए तृतीय सेम की छात्रा निशा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बी ए पंचम सेम की छात्रा गौरी ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा है।