(नैखरी), टिहरी गढ़वाल, 29 सितम्बर 2026।श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर, चन्द्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में छात्रसंघ सामान्य निर्वाचन 2026-27 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुई। विभिन्न पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण प्रत्यक्ष मतदान नहीं हुआ।निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर समीक्षा पुत्री श्री नैन सिंह (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), सचिव पद पर सलोनी पुत्री श्री जब्बर सिंह (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), सह-सचिव पद पर अनामिका थपलियाल पुत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), कोषाध्यक्ष पद पर निशा पुत्री श्री भगत सिंह (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरी पुत्री श्री शिव सिंह कैन्तुरा, (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण यह पद रिक्त रहा।आज अपराह्न 1:00 बजे परिसर के सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह में परिसर निदेशक डॉ. महंथ मौर्य द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द सिंह राणा ने छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए परिसर के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिसर के शैक्षणिक एवं समग्र विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं को आपसी संवाद एवं विचार-विमर्श के माध्यम से समाधान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर परिसर के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



