Red Cross Day

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी, नैखरी में विश्व रेड क्रॉस एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन

दिनांक 08 मई 2026 को राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी, नैखरी, टिहरी गढ़वाल में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर “विश्व रेड क्रॉस एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. पूजा शैलानी ने रेड क्रॉस के संस्थापक Henry Dunant के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके मानवतावादी कार्यों एवं सेवा भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव सेवा और करुणा की भावना ही रेड क्रॉस की मूल पहचान है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक , डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट, समाजशास्त्र विभाग ने युद्ध एवं संकट के समय मानवता और सहानुभूति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मानवता का परिचय देना ही सच्ची सेवा है।

डॉ. जी. पी. थपलियाल, सहायक प्राध्यापक, भूगोल विभाग ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में जानकारी देते हुए मानव जनित एवं प्राकृतिक आपदाओं के प्रकारों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता के महत्व को भी समझाया।

डॉ. दयाधर दीक्षित , रसायन विज्ञान विभाग ने इस वर्ष की विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “मानवता में एकजुट” (United in Humanity) के विषय में जानकारी देते हुए सामूहिक सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र मौर्य ने सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।