आओ मनाएं हरेला

दिनांक 17/07/2021 को राo सेo योo इकाई ,राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी, नैखरी,टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉo सुषमा चमोली जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी डॉo प्रताप सिंह बिष्ट जी द्वारा हरेला पर्व कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग से श्री जसवंत सिंह पंवार ,अनुभाग अधिकारी एवं श्री रणवीर सिंह रावत , वन दरोगा/बीट प्रभारी, राजि चंद्रबदनी अनुभाग टिहरी प्रभारी द्वारा समस्त महाविद्यालय परिवार के साथ पौधों की विभिन्न प्रजातियों जैसे आंवला, तेजपात,देवदार, बुरांस आदि का रोपण महाविद्यालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर एनo एसo एसo से जुड़े स्वयं-सेवी छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने घर व आस पास के क्षेत्र में जागरुकता अभियान चला कर हरेला पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इन स्लोगन के साथ हरेला पर्व को मनाया गया।

1-वृक्ष हैं देव समान ,पौधे लगाकर करो सम्मान।

2-तीरथ हज कर वापस आओ,भोज के बदले वृक्ष लगाओ।

3-वृक्ष धरा के लगते आभूषण, करते दूर सभी प्रदूषण।

कार्यक्रम अधिकारी डाo पीo एसo बिष्ट जी द्वारा यह भी बताया गया की हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सभी ने अपना योगदान देकर संविधान में वर्णित अपने मूल कर्तव्यों का भी निर्वहन किया है। इसके साथ ही यह पर्व पर्यावरण संरक्षण,संसाधन संवर्धन एवं सतत विकास की दृष्टि से सदैव ही प्रेरणा श्रोत रहेगा।

इस अवसर पर डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ शाकिर शाह, डॉ अरविंद सिंह राणा, डॉ मनीष पंवार, सुश्री सौम्या कबटियाल, सुश्री वंदना सिंह, श्री गौरव नेगी,श्री सरन सिंह ,श्री केदारनाथ भट्ट,श्री विजय बागड़ी,श्री उत्तम, श्री अखिलेश ,श्री भुवनेश बिष्ट,श्री चैन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।